फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Test: घरेलू टेस्ट में भारत की नाकामी पर आइसलैंड क्रिकेट का वार, कोच गौतम गंभीर पर भी कसा तंज

Tue, 25 Nov 2025 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गंभीर के नेतृत्व में टीम का टेस्ट प्रदर्शन सवालों के घेरे में है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार ने आलोचनाओं को और बढ़ा दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई आने वाले समय में टेस्ट टीम के कोचिंग ढांचे में बदलाव करती है या नहीं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का भविष्य संकट में दिखाई दे रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम 0-2 से हार की कगार पर खड़ी है। सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कोचिंग संभाल रहे गंभीर के टेस्ट प्रारूप में कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई अब लंबे प्रारूप में बदलाव पर विचार कर सकती है। इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
Trending Videos

आइसलैंड क्रिकेट ने कसा गंभीर पर तंज
आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, 'हम अपने सभी प्रशंसकों को बताना चाहते हैं कि गौतम गंभीर को हमारी राष्ट्रीय टीम का नया कोच बनने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा। वह पद पहले ही भरा हुआ है और हमने 2025 में 75% मैच जीते हैं।' गंभीर के नेतृत्व में टीम का टेस्ट प्रदर्शन सवालों के घेरे में है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार ने आलोचनाओं को और बढ़ा दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई आने वाले समय में टेस्ट टीम के कोचिंग ढांचे में बदलाव करती है या नहीं।

विज्ञापन

भारत पर मंडरा रहा हार का खतरा
गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के सामने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 500+ रन का लक्ष्य रखा है। इससे पहले यह मौका 2004 में नागपुर में आया था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 543 रन का लक्ष्य रखा था। उस मुकाबले में भारत को 342 रन से हार मिली थी, जो आज भी टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। अब एक बार फिर वही स्थिति है और भारतीय टीम के सामने लक्ष्य बड़ा है, पिच चुनौतीपूर्ण है और इतिहास भारत के पक्ष में नहीं।

549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे अभी भी 522 रन बनाने हैं। बुधवार को 90 ओवर का खेल तय करेगा कि भारत मैच में वापसी कर सकता है या नहीं। हालांकि, आज तक कभी आखिरी दिन इतना लक्ष्य किसी टीम ने हासिल नहीं किया है। भारत के सामने मैच को ड्रॉ कराने का विकल्प होगा। मैच को ड्रॉ कराने पर भी भारत दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज हार जाएगा, क्योंकि कोलकाता टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। ऐसे में भारत के सामने जीत ही इस सीरीज को बचाने का एकमात्र विकल्प है। क्या भारत असंभव सी कहानी लिख पाएगा? यह तो मंगलवार का खेल ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें