102 दिन में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि नए कप्तान के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा कप्तान थे, लेकिन इस बार ऋषभ पंत के हाथों में कमान है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ जून) को शुरू हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम इस मैच में आठ बदलाव के साथ उतरी। श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय टीम पिछली बार टी20 मैच में उतरी थी। 27 फरवरी 2022 को खेले गए उस मैच के आठ खिलाड़ी इस बार प्लेइंग-11 में नहीं हैं।
विज्ञापन
102 दिन में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि नए कप्तान के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा कप्तान थे, लेकिन इस बार ऋषभ पंत के हाथों में कमान है। इस मैच में कप्तानी तो केएल राहुल को करनी थी, लेकिन चोटिल होने के कारण वो मैच से एक दिन पहले सीरीज से ही बाहर हो गए। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। श्रीलंका के खिलाफ उस टी20 मैच में खेलने वाले सिर्फ तीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और आवेश खान अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम के बाकी आठ खिलाड़ी कहां हैं:
रोहित शर्मा: आईपीएल के बाद अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनमें रोहित शर्मा भी हैं। वो इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे।
संजू सैमसन: आईपीएल में सैमसन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 17 मैचों में 458 रन तो बनाए, लेकिन औसत ठीक नहीं रहा। सैमसन का औसत 28.63 का रहा। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन में से दो मुकाबलों में बल्लेबाजी का मौका मिला था। सैमसन 39 और 18 रन ही बना सके। इन कारणों से उन्हें इस बार टीम में नहीं चुना गया।
संजू सैमसन
- फोटो : बीसीसीआई
दीपक हुड्डा: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के हिस्सा हैं, लेकिन प्लेइंग-11 में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। दिनेश कार्तिक की वापसी से उनकी राह कठिन हुई है।
वेंकटेश अय्यर: हुड्डा की तरह वेंकटेश अय्यर भी टीम के सदस्य हैं, लेकिन प्लेइंग-11 में नहीं हैं। हार्दिक पांड्या की वापसी के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। सीरीज में उनका खेलना कठिन है।
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा: आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए जडेजा चोटिल हो गए थे। उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है। वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
कुलदीप यादव: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कुलदीप के चोटिल होने की खबर सामने आई। वो टीम के सदस्य थे, लेकिन अब उन्हें फिर से खुद को फिट साबित करना होगा।
रवि बिश्नोई: भारतीय टीम के सदस्य हैं, लेकिन प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 27 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को उनके ऊपर तरजीह दी गई।
मोहम्मद सिराज: खराब फॉर्म के कारण उन्हें नहीं चुना गया है। सिराज के लिए आईपीएल का यह सीजन भूलने वाला रहा। उन्होंने 15 मैच में नौ विकेट लिए थे। उनकी इकोनॉमी रेट 10.08 की थी। सिराज के लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता कठिन है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।