ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका, अब टीम से बाहर
पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित किए गए भारतीय स्क्वॉड में रिंकू सिंह को शामिल नहीं किया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा थे। उन्हें एक मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। बात करें रिंकू के करियर की तो अब तक खेले 35 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 161.76 के स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं।