फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

Sat, 01 Oct 2022 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्शदीप ने इसी साल सात जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 12 मैच में 17 विकेट लिए हैं। वह अभी तक वनडे और टेस्ट में नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में धारधार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए थे। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था। पूर्व खिलाड़ी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इनमें पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल भी शामिल हैं। उन्होंने अर्शदीप की तुलना भारत के पूर्व दिग्गज जहीर खान से की।
विज्ञापन


अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अर्शदीप सिंह एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टीम को अपना अगला जहीर खान मिल गया है। अर्शदीप के पास गति और स्विंग दोनों हैं। वह दिमाग लगाकर गेंदबाजी कर रहे हैं। वह मानसिक रूप से मजबूत है और अपनी क्षमताओं को जानते हैं। अर्शदीप परिस्थितियों के अनुसार अपनी क्षमताओं का उपयोग करते हैं।''

पाकिस्तान के लिए अकमल ने 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 2648, वनडे में 3236 और टी20 में 987 रन बनाए हैं। अर्शदीप ने क्विंटन डीकॉक, रिले रॉसो और डेविड मिलर को आउट किया।
विज्ञापन


अकमल ने कहा, ''उन्होंने रिले रॉसो को विकेटके पीछे कैच आउट कराया। डीकॉक और डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया। सबसे अच्छा विकेट डेविड मिलर का था। एक तेज इनस्विंगर फेंकने से पहले उन्होंने बाहर गेंदबाजी की थी। वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। परिपक्व हैं, तेज हैं और अभी भी युवा हैं। यह टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि जहीर खान के बाद उन्हें बाएं हाथ के गेंदबाज की जरूरत थी।''

अर्शदीप ने इसी साल सात जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 12 मैच में 17 विकेट लिए हैं। वह अभी तक वनडे और टेस्ट में नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल में अर्शदीप का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 37 गेंद पर 40 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें