फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हुए अक्षर पटेल, इस ऑलराउंडर को किया गया शामिल

Mon, 15 Dec 2025 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई ने उनकी जगह 31 वर्षीय शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह लखनऊ में टीम के साथ हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अक्षर की जगह चयन समिति ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

 

तीसरे टी20 में नहीं खेले थे अक्षर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में अक्षर पटेल नहीं खेले थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है जबकि बुमराह निजी कारणों से परिवार के पास लौट गए थे। अब बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबलों से अक्षर पूरी तरह बाहर हो गए हैं। फिलहाल वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। 

शाहबाज अहमद को मिला मौका
अक्षर पटेल के बाहर होने के बाद चयन समिति ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने भारत के लिए 2022 में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह टीम का हिस्सा नहीं थे। अब उनकी वापसी हुई है। अब तक खेले दो टी20 मैचों में शाहबाज ने दो विकेट अपने नाम किए हैं जबकि तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट दर्ज हैं। 

भारत 2-1 से चल रहा आगे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम दो मुकाबले जीतकर 2-1 की बढ़त से आगे चल रही है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने पहला और तीसरा मुकाबला जीता था जबकि दूसरे मैच में मेहमानों को जीत मिली। अब भारतीय टीम की नजर चौथे मुकाबले पर है। यह मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब होगा। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन

आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें