फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: केएल राहुल की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर, डीन एल्गर का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप

Fri, 07 Jan 2022 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने जोहानिसबर्ग में नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए। तीसरा और आखिरी टेस्ट 11 जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट रहते हासिल कर लिया। इस टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे। विराट कोहली चोट की वजह से ये मैच नहीं खेल रहे थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान डीन एल्गर के हाथों में थी। उन्होंने नाबाद 96 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और सीरीज भी 1-1 से बराबर करा दिया। 
विज्ञापन


गावस्कर ने राहुल की कप्तानी पर नाराजगी जताई
भारतीय टीम की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बतौर कप्तान केएल राहुल के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए हैं और नाराजगी जाहिर की है। गावस्कर ने कहा कि राहुल की उन गलतियों की वजह से ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि एल्गर जब एक रन ले रहे थे और लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे, तब राहुल ने दो फील्डर्स को डीप में लगा रखा था, जो कि सही नहीं था।

एल्गर के सामने गलत फील्डर्स तैनात किए
गावस्कर ने कहा- एल्गर हूक करने वाले बल्लेबाज नहीं हैं। इसलिए राहुल ने गलत जगह फील्डर्स तैनात कर रखे थे। इन एक रनों ने एल्गर के लिए रन बनाना आसान कर दिया। डीप में खिलाड़ियों को तैनात करने का फैसला मेरी समझ से परे है। एल्गर को उधर आसानी से रन मिल रहे हैं और आप फिर भी कुछ सीख नहीं ले रहे। इसके अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग भी औसत रही। खिलाड़ियों को थोड़ी और मेहनत करनी चाहिए थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के हाथों से मैच छीन लिया। उन्होंने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


भारत को जोहानिसबर्ग टेस्ट में शिकस्त मिली
जोहानिसबर्ग में भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए। तीसरा और आखिरी टेस्ट 11 जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें