फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका के कोच, नस्लवाद मामले पर होगी सुनवाई

Thu, 20 Jan 2022 09:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर के लिए बुरी खबर आई है। उनके खिलाफ नस्लवाद के आरोपों में अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
मार्क बाउचर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पार्ल में शुक्रवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा। उससे पहले अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर के लिए बुरी खबर आई है। उनके खिलाफ नस्लवाद के आरोपों में अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने वरिष्ठ वकील टैरी मोताऊ को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में मार्क बाउचर के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा निदेशक ग्रीम स्मिथ के साथ पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स पर सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) ने एक रिपोर्ट में अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ अनुचित भेदभाव का आरोप लगाया था। इसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस समिति की नियुक्ति की।

मार्क बाउचर पर उनके पूर्व साथी पॉल एडम्स ने नस्लवाद के आरोप लगाए थे। अगर जांच में बाउचर में दोषी पाए गए तो उन पर कार्रवाई होगी और उन्हें कोच पद से हटना भी पड़ सकता है। बाउचर के खिलाफ सभी आरोपों की जांच होगी। एसजेएनन के प्रमुख डुमिसा एनसेबेजा एससी ने अपनी 235 पन्नों की रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए थे कि वह किसी नतीजे पर पहुंचने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


बाउचर के साथ-साथ स्मिथ और डिविलियर्स को लेकर भी जांच होगी। अगर स्मिथ भी दोषी पाए गए तो उन्हें निदेशक पद से इस्तीफा देना होगा। बाउचर की कोचिंग में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उसने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सेंचुरियन में टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार हारने के बाद अफ्रीकी टीम ने जोहानिसबर्ग और केपटाउन टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें