फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले डीन एल्गर का बड़ा बयान, टीम इंडिया के इस गेंदबाज को बताया बेहतर खतरनाक

Wed, 22 Dec 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शुरू होने में चार दिन बाकी हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
टीम इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अंफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शुरू होने में चार दिन का समय बाकी है। दोनों देशों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन का सुपर स्पोर्ट्स पार्क में शुरू होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में है और बायो-बबल में रहकर जमकर अभ्यास कर रही है। इस साल टीम इंडिया ने जिस तरह से टेस्ट में प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए वह दक्षिण अफ्रीका उसकी सरजमीं पर कड़ी टक्कर देगी। वही, दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बनाया दिया है। उनका मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में टीम इंडिया के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। 

विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह के बताया खतरनाक गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने अपनी टीम को जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा, बुमराह बेहद खतरनाक गेंदबाज हैं। साल 2018 में बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। उसके बाद से वह लगातार शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। मौजूदा में अगर देखा जाए तो बुमराह का शुमार दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में किया जाता है। बुमराह साल 2021 में 8 टेस्ट मैचों में 25 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। एल्गर के मुताबिक, विदेशों दौरों पर टीम इंडिया गेंदबाजी आक्रमण में भी सुधार हुआ है। 
 
टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका

भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को जबरदस्त झटका लगा है। उसके चोटी के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट की वजह से शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। उनके न खेलने से दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी का आक्रमण कमजोर हुआ है। इस साल नॉर्खिया ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2021 में अब दक्षिण अफ्रीका के लिए 5 टेस्ट मैचों में 25 विकेट झटके हैं। आगामी टेस्ट मैच में एल्गर को उनकी कमी जरूर खलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें