फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी, बोर्ड के फैसले का इंतजार

Fri, 03 Dec 2021 12:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं। इसकी जानकारी बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। टीम इंडिया 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। लेकिन साउथ अफ्रीका में जिस तरह से कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पांव पसार रहा है उसे देखते हुए इस दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी ओमिक्रॉन के डर से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने दी है। बीते दिन दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के कुछ नए मामले आए हैं। जिसके चलते दुनिया भर में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन


17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी। गुरुवार को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा एक हफ्ते देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह ओमिक्रॉन बताई गई। वही, मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर विराट कोहली ने कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका दौरे की तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारी द्वारा यह कहना कि टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं। यह बयान काफी मायने रखता है। बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, कोई भी फैसला लेने से पहले बोर्ड खिलाड़ियों का दृष्टिकोण देखता है, उनकी बातों को तवज्जो दी जाती है, मुझे उम्मीद है कि यह दौरा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अऩुसार होगा। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बीसीसीआई को दिया भरोसा

साउथ अफ्रीका में भले ही ओमिक्रॉन के नए मामले में बढ़ रहे हों, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बीसीसीआई को भरोसा दिया है। बोर्ड का कहना है कि बायो-बबल को लेकर किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होगा, भारत को इस दौरे पर किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने के बाद वहां पर दो दर्ज से अधिक मामले पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें