COE में हुआ पूरा रिहैब, फिटनेस टेस्ट पास
चोट के बाद गिल ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा किया। उन्हें प्रोग्रेसिव बैटिंग सेशंस, ग्राउंड कंडीशनिंग और फिटनेस ड्रिल्स से गुजरना पड़ा। मेडिकल टीम के मुताबिक, गिल ने सभी फिटनेस पैरामीटर्स सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और अब वे तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए फिट घोषित हो चुके हैं। टीम बस में अभिषेक शर्मा के साथ बैठे गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी वापसी से बेहद खुश हैं।