फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पहले वनडे में 79 रन बनाने वाले शिखर धवन बोले- मुश्किल दौर ने बनाया ज्यादा मजबूत

Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

भारतीय वनडे टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धवन की घरेलू क्रिकेट में खराब फॉर्म को लेकर काफी बातें की गई लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रन बनाकर शानदार वापसी की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि उनके करियर के प्रत्येक मुश्किल दौर ने उन्हें मजबूत बनाया है, लेकिन अपने मन की स्पष्टता और शांतचित बने रहने से ही वह इस दौर से पार पाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


भारतीय वनडे टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धवन की घरेलू क्रिकेट में खराब फॉर्म को लेकर काफी बातें की गई लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रन बनाकर शानदार वापसी की। भारत हालांकि इस मैच में हार गया।

धवन से मैच के बाद पूछा गया कि वह स्वयं को नकारात्मकता से कैसे दूर रखते हैं। उन्होंने कहा- मुझे खुद पर पूरा भरोसा है कि मेरा खेल कैसा है इसको लेकर मेरी सोच स्पष्ट है। मैं शांतचित बने रहता हूं। यह जीवन का हिस्सा है, जीवन में ऐसा होता है। 
विज्ञापन


धवन ने कहा- हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए इसमें कुछ भी नया नहीं है। मेरे कॅरिअर में पहली या आखिरी बार ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसा होता है। यह मुझे मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें