फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: संजू सैमसन बने एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी, केएल को इस मामले में पीछे छोड़ा

Fri, 15 Nov 2024 10:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

स्टार खिलाड़ी ने महज 51 गेंदों में शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने शुक्रवार को दमदार वापसी की। स्टार खिलाड़ी ने महज 51 गेंदों में शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन

संजू का धमाकेदार प्रदर्शन
जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस मैच में स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 56 गेंदों में छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 109* रन बनाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 194.64 रहा। इसी के साथ संजू ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

केएल राहुल को पीछे छोड़ा
इस विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर संजू एक कैलेंडर वर्ष (2024) में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। केएल ने दो शतक लगाए। वहीं, संजू सैमसन के अब तीन शतक हो गए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर पांच शतकों के साथ रोहित शर्मा हैं जबकि दूसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इस प्रारूप में चार शतक लगाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 5
सूर्यकुमार यादव-4
संजू सैमसन-3
तिलक वर्मा-2
केएल राहुल-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें