हार्दिक पांड्या ने पहनाई डेब्यू कैप
तीसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिला है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। बुधवार को मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रमनदीप सिंह को डेब्यू कैप पहनाई। इस मैच में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
आईपीएल में मचा चुके धमाल
रमनदीप सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस संस्करण में उन्होंने 14 मैचों में 201.61 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
रमनदीप सिंह का करियर
27 वर्षीय ऑलराउंडर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने चार फर्स्ट क्लास मैचों में 27.83 के औसत से 167 रन बनाए। इसके अलावा 23 लिस्ट ए मुकाबलों में 397 रन बनाए। वहीं, 57 टी20 में उनके नाम 544 रन दर्ज हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है।