वांडरर्स की पिच और मौसम
द्रविड़ ने वांडरर्स की पिच और यहां के मौसम पर बात करते हुए कहा, 'मौसम अच्छा है, लेकिन इस समय वास्तव में इस पर खास ध्यान नहीं है। पिच वांडरर्स के हिसाब की ही दिख रही है। इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ होगा, फिर सपाट होगी और अंत में इसपर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। इस विकेट पर आकलन करना बेहतर होगा और इसपर रिजल्ट की उम्मीद रहेगी।
विराट क्यों नहीं कर रहे प्रेसवार्ता
विराट कोहली के प्रेसवार्ता नहीं करने के सवाल पर द्रविड़ ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इसका फैसला नहीं करता हूं लेकिन बीसीसीआई की मीडिया टीम ने मुझे बताया है कि वह अपने 100वें टेस्ट की पूर्व संध्या पर बोलेंगे। तब आप सभी सवाल पूछ सकते हैं।'
भारत की ओवर रेट और पॉइंट पेनल्टी की समस्या
द्रविड़ ने टीम इंडिया के धीमी ओवर रेट और उसकी वजह से कटने वाली पॉइंट्स की दिक्कत पर कहा, 'नियम सभी के लिए समान हैं लेकिन विदेशों में कड़ी मेहनत से हासिल किए गए अंकों को यूं गंवाना निराशाजनक है। हम इसे समझते हैं और विदेशों में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम इसकी वजह से (फाइनल में) चूक गए तो यह निराशाजनक होगा।
मध्यक्रम की समस्या
द्रविड़ ने टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजी के फेल होने और लगातार संघर्ष करने पर बात करते हुए कहा, 'जाहिर है कि हम इस बल्लेबाजी क्रम से अधिक बड़े स्कोर बनाना पसंद करेंगे। इन परिस्थितियों में, आप वास्तव में कभी महसूस नहीं करते हैं। हमारी तरफ से राहुल ने ऐसा किया था। सभी वास्तव में मैदान पर बिताये समय में अच्छी लय में लग रहे थे। लेकिन दोनों पारियों में बल्लेबाजी थोड़ी और बेहतर हो सकती है।'
भारतीय बल्लेबाजी पर
क्रिकेटरों के करियर में ऐसा होता है। आपको लगता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन स्कोर नहीं बन पाता है। बस ऐसा ही होता है लेकिन ये एक ही समय में 2-3 के साथ हो रहा है। खुशी की बात यह है कि वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अच्छा अभ्यास कर रहे हैं और अच्छी लय में दिख रहे हैं।
वांडरर्स में भारत का अच्छा रिकॉर्ड
कोच राहुल द्रविड़ ने वांडरर्स के स्टेडियम में भारतीय टीम के अच्छे रिकॉर्ड पर कहा, 'हां, हमने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। उस पर उंगली उठाना मुश्किल है। यह तेज पिच है, लेकिन हो सकता है कि उछाल सेंचुरियन जितना न हो। शायद उम्मीद के मुताबिक हो? आशा है कि हम इसे अभी भी जारी रखेंगे।