भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा फेल रहे और खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। पिछले काफी समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पुजारा से सभी को उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने के बार फिर से निराश किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा फेल रहे और खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। पिछले काफी समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पुजारा से सभी को उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने के बार फिर से निराश किया। पुजारा पहली ही गेंद पर एनगीडी के हाथों आउट होकर वापस लौट गए। पुजारा के खराब फॉर्म की वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा। फैंस ने इस बार भी उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें ट्रोल किया। हालांकि पुजारा के साथ किया गया द्रविड़ का व्यवहार सभी को बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
पहले दिन के खेल में चायकाल होने पर द्रविड़ को पुजारा की पीठ थपथपाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में पुजारा की पीठ थपथपाई और कमरे में चले गए। इसके बाद पुजारा भी मुस्कुराते नजर आए। वीडियो में जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज प्रियांक पांचाल भी दिखे।
गौरतलब है कि बतौर कोच राहुल द्रविड़ का यह पहला विदेशी दौरा है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने को बेताब है। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मयंक अग्रवाल ने भी राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ़ की और उनकी योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने सभी से अनुशासित रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन तीन विकेट गंवाकर 272 रन बनाए। भारत की तरफ से केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए।