फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज नोर्त्जे चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Tue, 21 Dec 2021 03:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच दिन बाद 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
एनरिच नॉर्टजे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच दिन बाद 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। बयान में कहा गया कि एनरिक नोर्त्जे चोट के कारण तीन मैचों की #BetwayTestSeries से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर कोई रिप्लेसमेंट नहीं आएगा।'


सीएसए के बयान में आगे कहा गया, 'दुर्भाग्य से, वह आगामी टेस्ट मैच के लिए गेंदबाजी का भार लेने के लिए पर्याप्त रूप से ठीक नहीं हो पाए हैं और वर्तमान में विशेषज्ञों के साथ परामर्श कर अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी स्क्वॉड 
डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा, सरेल इरवी, ब्युरन हेन्ड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर डूसन, काइल वेरेन , मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रयान रिकेल्टन, डुआन ओलिवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें