फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA ODI Series: वॉशिंगटन सुंदर की जगह जयंत यादव वनडे टीम में शामिल, सैनी होंगे सिराज का बैकअप

Wed, 12 Jan 2022 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जयंत के अलावा दो और स्पिनर हैं। इसमें युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। 
विज्ञापन
जयंत यादव और नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर जयंत यादव को वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। सुंदर दौरे से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें बुधवार को बाकी खिलाड़ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका नहीं रवाना किया गया।
विज्ञापन


वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। वह मोहम्मद सिराज के बैकअप होंगे। सिराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी को होगी। जयंत फिलहाल टीम इंडिया के साथ ही हैं
जयंत फिलहाल टीम इंडिया के टेस्ट टीम में भी शामिल हैं। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। जयंत ने भारत के लिए अब तक पांच टेस्ट और एक वनडे खेला है। टेस्ट में उनके नाम 16 विकेट और वनडे में एक विकेट है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में जयंत के अलावा दो और स्पिनर हैं। इसमें युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, सिराज जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह इस टेस्ट की दूसरी पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सके थे। इसके बाद उन्हें तीसरे टेस्ट में टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिला। ऐसे में सिराज के बैकअप के तौर पर नवदीप सैनी को भेजा गया है। 
विज्ञापन


वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया:
बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, जयंत यादव
स्पिनर: युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, नवदीप सैनी

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें