फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: शानदार फिटनेस से युवाओं को टक्कर दे रहे रोहित शर्मा, रांची में दिखेगा जलवा; निशाने पर विश्वकप 2027

Sat, 29 Nov 2025 06:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती वनडे मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर हैं। माना जा रहा है वह वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम तैयार है। रविवार को इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस ने सभी का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन

हिटमैन की फिटनेस ने खींचा ध्यान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती वनडे मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर हैं। माना जा रहा है वह वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटे हैं।

शुक्रवार को टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से रोहित और विराट के वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर मोर्कल ने कहा, अभी इसमें काफी समय है। वे दोनों अच्छी खिलाड़ी हैं। जब तक रोहित-कोहली कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिटनेस उनका साथ दे रही है, तब तक तो दिक्कत नहीं है। मैंने हमेशा अनुभव पर विश्वास किया है और वो अनुभव आपको कहीं और नहीं मिलता। उन्होंने ट्रॉफी जीती हैं, उन्हें बड़े टूर्नामेंट खेलने का अनुभव है। हां, विश्व कप में वे निश्चित रूप से खेल सकते हैं। मैंने उनके खिलाफ कई मैच खेले हैं। अगर वे मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं तो 2027 विश्व कप दूर नहीं है।


 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे गरजा था रोहित का बल्ला
टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तबाही मचाई थी। भारत भले ही मेजबानों के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से हार गया था, लेकिन हिटमैन की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में रोहित सस्ते पर आउट हो गए थे, लेकिन एडिलेड वनडे में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वहीं, सिडनी में उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेल भारत को क्लीन स्वीप से बचा लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें