फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: मैदान पर दिखी विराट-कुलदीप की गहरी यारी, बॉश के विकेट पर कपल डांस से लूटी महफिल; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 06 Dec 2025 05:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

विराट कोहली मैदान पर अपनी मस्ती के लिए मशहूर हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वनडे के दौरान किया। कॉर्बिन बॉश के विकेट के बाद उन्हें कुलदीप यादव के साथ कपल डांस करते देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया।
विज्ञापन
विराट-कुलदीप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली मैदान पर हों और मस्ती न हो ऐसा कभी हो सकता है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वनडे में कुलदीप यादव ने कॉर्बिन बॉश को कॉट एंड बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद किंग कोहली ने उनके साथ कपल डांस किया और जश्न मनाया। दोनों की गहरी दोस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विराट-कुलदीप - फोटो : PTI
मैदान पर दिखी कुलदीप-विराट की जुगलबंदी
यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। कुलदीप ने कॉर्बिन बॉश को कॉट एंड बोल्ड किया। वह 12 गेंदों पर नौ रन बनाकर लौटे। जैसे ही कुलदीप ने सफलता हासिल की विराट कोहली जश्न मनाने के लिए उनके पास पहुंच गए। इस दौरान दोनों ने साथ में कपल डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस को विराट और कुलदीप की यह जुगलबंधी पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन

270 पर ऑलआउट दक्षिण अफ्रीका
भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के चार-चार विकेटों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 106 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सका।

डिकॉक और बावुमा की साझेदारी जडेजा ने तोड़ी जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना दम दिखाया। प्रसिद्ध के बाद कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका की पारी समेटने में ज्यादा देर नहीं लगाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक और बावुमा के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29, मैथ्यू ब्रिट्जके ने 24, मार्को यानसेन ने 17 और कॉर्बिन बॉश ने नौ रन बनाए। वहीं, केशव महाराज 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप और प्रसिद्ध के अलावा अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें