फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'कोहली की वजह से श्रेय नहीं मिला', श्रीकांत का चौंकाने वाला बयान; इन खिलाड़ियों के योगदान को सराहा

Mon, 01 Dec 2025 07:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि विराट कोहली के शतक की वजह से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की मेहनत छिप गई। दोनों को उतनी सराहना नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि विराट कोहली के शतक की वजह से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की मेहनत छिप गई। दोनों को उतनी सराहना नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे। रविवार को खेले गए पहले वनडे में भारत ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेहमान टीम 332 रन ही बना पाई और 17 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए केएल राहुल ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली और छठे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ 36 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल ने 60 रन बनाए जबकि जडेजा ने 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली। दोनों की इसी पारी की बदौलत भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा।

श्रीकांत ने की जडेजा और राहुल की तारीफ
अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने राहुल और जडेजा की तारीफ की है। उन्होंने कहा, उनकी (जडेजा) पारी पर किसी का ध्यान नहीं गया। उन्होंने असल में एक अलग लेवल पर खेला। आखिरी केएल राहुल-जडेजा की पार्टनरशिप शानदार थी लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं गया। यह एक अहम बात थी और दोनों ने पार्टनरशिप में अपने स्ट्राइक रेट को देखते हुए बॉलिंग की धज्जियां उड़ा दीं। किसी ने इसका असर नहीं देखा क्योंकि विराट कोहली की पारी ने सब कुछ दबा दिया था। उन्होंने बिना शोर मचाए चुपचाप काम किया।'

सुंदर को नंबर-5 पर भेजे जाने का फैसला समझ से परे
इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि वॉशिंगटन सुंदर उनसे आगे जाएंगे या नहीं। अगर केएल राहुल ऊपर बैटिंग ऑर्डर में आते, तो इंडिया के लिए बेहतर होता। उन्हें कभी भी पांचवें स्थान से नीचे नहीं जाना चाहिए। हां, चैंपियंस ट्रॉफी में यह एक सफल मूव था। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको इसे आदत बना लेनी चाहिए। उन्हें नंबर 4 या 5 पर बैटिंग करनी चाहिए। वॉशिंगटन सुंदर नंबर 5 पर आने के बजाय फिनिशर के तौर पर जा सकते हैं।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला। अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें