फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: अफ्रीका दौरे में दो होटलों में रुकेंगे भारतीय खिलाड़ी, चार मैदानों में होंगे मैच, सिर्फ दो हजार दर्शक मैच देखने पहुंचेंगे

Wed, 01 Dec 2021 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि बीसीसीआई ने भारत का अफ्रीका दौरान रद्द नहीं किया है। इस दौरे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम सिर्फ एक बार अपना ठिकाना बदलेगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम सिर्फ दो होटलों में रुकेगी और यहीं से चार अलग-अलग मैदानों पर मैच खेलने जाएगी। इस दौरे में भारत को कुल 10 मैच खेलने हैं। इस दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लॉसेन नायडू ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के अफ्रीका दौरे में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और हर मैच में अधिकतम 2000 दर्शक ही मैदान में बैठकर खेल का मजा ले सकेंगे। इन दर्शकों को भी वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बेवजह हल्ला हो रहा है। यह उतना खतरनाक नहीं है। 
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि अफ्रीकी बोर्ड लगातार बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है। उन्होंने इस सीरीज को जारी रखने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कई देश कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर बेवजह का हल्ला मचा रहे हैं और अफ्रीका के उड़ानों को रद्द करने का फैसला जरूरत से ज्यादा सावधानी भरा है। उन्होंने यह भी बताया कि हालात बेकाबू होने पर वो किस तरह से चीजों को नियंत्रण में लाने की कोशिश करेंगे। 

उड़ानें रद्द करने का फैसला व्यर्थ
अफ्रीकी बोर्ड को अध्यक्ष ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यह साफ कर चुका है कि कोरोना संक्रमण को रोकने में उड़ानों को रद्द करना उपयोगी नहीं है। यह फैसला जरूरत से ज्यादा सावधानी वाला है। भारतीय सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं ताकि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को रोका जा सके। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए कोई खास सुरक्षा की मांग भी नहीं की है। पहले से ही इस सीरीज सख्त कोरोना गाइडलाइन बनाई गई थी। 
विज्ञापन


कब कहां होंगे मैच
इस दौरे में भारत शुरुआती दो टेस्ट मैच जोहांसबर्ग और सेंचूरियन में खेलेगा। इन दोनों मैच के लिए भारतीय टीम एक ही होटल में रुकेगी। इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच और वनडे, टी-20 सीरीज केपटाउन और पार्ल के मैदान में खेली जाएगी। इस आठ मैचों के लिए भारत एक ही होटल में रुकेगा। पूरे दौरे में भारतीय टीम सिर्फ दो ही होटलों में रहेगी। इस दौरान बयो बबल सिर्फ एक बार ही एक जगह से दूसरी जगह जाएगा। इस दौरान दोनों टीमें बायो बबल में रहेंगी। वहीं हालात ज्यादा बिगड़ने पर भारतीय टीम अपने देश वापस लौटेगी और अफ्रीका में कोरोना को रोकने के लिए बाकी कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें