फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने जताई उम्मीद, कहा- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हर मैच में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर लेंगे 20 विकेट

Sun, 19 Dec 2021 01:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बयान दिया है। उनका कहना है कि सीरीज के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हर मैच में 20 विकेट लेंगे। 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका पहू्ंच चुकी है। दोनों टीमों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा करते हुए उम्मीद जताई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के तेज गेंदबाज हर मैच में 20 विकेट लेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय टीम कर रही जमकर अभ्यास

साउथ अफ्रीका पहु्ंची भारतीय टीम इन दिनों क्वारंटीन और वह बायो-बबल में रहकर जमकर अभ्यास कर रही ही। सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है हमारे तेज गेंदबाज हमारी ताकत हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इन परिस्थितियों का फायदा उठाने में सक्षम होंगे और हमें हर टेस्ट मैच में 20 विकेट देंगे। जब भी हम विदेश में खेले हैं, वे दोनों पक्षों के बीच अंतर रहे हैं। भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 6589 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, यदि आप ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला को देखें, भले ही आप इंग्लैंड श्रृंखला को देखें हमने एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में असाधारण प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही होगा। 

 भारत को नहीं मिलेगा प्रैक्टिस मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। अभ्यास मैच न होने की वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। इस नए वैरिएंट के चलते बीसीसीआई ने इस दौरे को छोटा करते हुए टी-20 सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था। पैक्टिस मैच के न होने पर चेतेश्वर पुजारा ने कहा, यह अच्छा है कि हम साउथ अफ्रीका दौरे पर आने से पहले भारत में कुछ टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने आगे कहा, टीम के ज्यादातर खिलाड़ी टच में हैं, जब तैयारी की बात आती है तो सहयोगी स्टाफ बेहतरीन रहा है, वह हमारा अच्छा समर्थन कर रहे हैं और हमारे पास पहले टेस्ट में जाने के लिए छह दिन बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें