फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बोले विराट- अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

Thu, 02 Dec 2021 02:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर विराट कोहली ने बयान दिया है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में इस मामले पर तस्वीर साफ होगी। साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते दौरे को लेकर स्पष्टता नहीं है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लेकर बयान दिया है। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में बीते दिनों कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुछ मामले मिले हैं। जिसके चलते भारत के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।. 

विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हम दौरे को लेकर बीसीसीआई से बात कर रहे हैं, हमें और स्पष्टता की जरूरत है, और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम और अधिक जान पाएंगे, राहुल भाई ने सभी सीनियर खिलाड़ियों से बात की है, यह महत्वपूर्ण है कि हम भ्रम की स्थिति में न रहें। उन्होंने आगे कहा, हम वैसे भी सामान्य समय में नहीं खेल रहे हैं, हमने अपनी टीम के सभी सदस्यों से बात की है।

17 दिसंबर से शुरू होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम 17 दिंसबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी। करीब सात सप्ताह तक साउथ अफ्रीका दौरे पर रहने वाली टीम इंडिया इस दरम्यान तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों सीरीज के सभी मुकाबले जोहांसबर्ग, सेंचूरियन, पार्ल और केपटाउन में खेला जाएंगे। 
विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट कल

मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद विराट की कप्तानी में भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। टी-20 विश्व के बाद विराट कोहली की वापसी हुई है। वह दूसरे टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें