फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बोले पूर्व मुख्य चयनकर्ता, कहा- इन चार खिलाड़ियों का सेंचुरियन टेस्ट में खेलना तय

Wed, 22 Dec 2021 04:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी यह देखने वाली बात होगी। वहीं, पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चार नाम बताए हैं जिनका खेलना तय है। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम की जब कभी प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाता तो कई मुश्किलें सामने आती हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का चयन होता। इसके अलावा टीम के मध्यक्रम में नंबर तीन और नंबर पांच के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों के चयन करने पर विचार करने की आवश्यकता होती है।  

विज्ञापन


खराब दौर से गुजर रहे हैं रहाणे-पुजारा

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे बीते एक साल से खराब दौर से गुजर रहे हैं। इस दौरान यह दोनों बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी से कठिन चुनौती मिल रही है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो गेंदबाजों के चयन मेें भी काफी दिक्कते आती है। पहले टेस्ट में भारत के तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की टीम में लौटने की उम्मीद है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में इन चार खिलाड़ियों का खेलना तय

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम संयोजन को लेकर सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताए हैं। उनका कहना है कि टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलना तय है। मुझे लगता है कि अगर शार्दुल ठाकुर पांचवें गेंदबाजों के रूप में टीम में शामिल होते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि वह एक स्थिर नंबर 7 बल्लेबाज का विकल्प भी हैं, हमारे पास रविचंद्रन अश्विन भी हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज के फिट होने की पुष्टि की गई है तो इन सभी चार गेंदबाजों का खेलना तय है, मुझे नहीं लगता कि सिराज इन दिनों जिस तरह से खेल रहे हैं उनके आगे इशंत शर्मा को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें