फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे ओलिवियर, पहले टेस्ट में नहीं मिली है जगह

Tue, 28 Dec 2021 02:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ओलिवियर का पहले टेस्ट में खेलना तय था लेकिन कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 की चपेट में आने के कारण उनकी फिटनेस प्रभावित हुई थी जिसका असर अब भी उन पर है।
विज्ञापन
डुआने ओलिवियर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर कोविड-19 से जुड़े प्रभावों के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उनके दूसरे टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ओलिवियर का पहले टेस्ट में खेलना तय था लेकिन कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 की चपेट में आने के कारण उनकी फिटनेस प्रभावित हुई थी जिसका असर अब भी उन पर है। उनकी अनुपस्थिति में बायें हाथ के पेसर मार्को जेंसन ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 

रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका की चयनसमिति के समन्वयक विक्टर एमपिटसांग के हवाले से कहा गया है कि ओलिवियर स्वस्थ हैं लेकिन कुछ सप्ताह पहले उन्हें कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। वह एकांतवास पर रहे थे। 
विज्ञापन


इसलिए वह भारत के खिलाफ सीरीज से पहले पर्याप्त अभ्यास नहीं कर पाय थे। ओलिवियर ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 48 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल अभी तक प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके 28 विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें