फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पुजारा बोले- तेज गेंदबाज जिताएंगे अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज, हर मैच में 20 विकेट लेंगे

Sat, 18 Dec 2021 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचूरियन

सार

पुजारा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में भी तेज गेंदबाज ही भारत की जीत की वजह बनेंगे। 
 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के उरादे से पहुंची है। इस बार भारत के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जाकर टीम को मैच जिताए हैं। भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की तरह अफ्रीका में भी भारत को टेस्ट सीरीज जिताएंगे। उनका कहना है कि भारतीय गेंदबाज हर मैच में 20 विकेट निकालेंगे और टीम इंडिया की जीत की वजह बनेंगे। यह भारत का आठवां अफ्रीका दौरा है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। 
विज्ञापन


अफ्रीका में पहले दिन प्रैक्टिस के बाद पुजारा ने कहा "जब भी हम विदेशी धरती पर खेलते हैं तब हमार तेज गेंदबाज ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा करते हैं। अगर आफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज की बात करें या इंग्लैंड सीरीज की बात करें तो हमने गेंद के साथ बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही होगा। हमारे तेज गेंदबाज ही हमारी मजबूत कड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि वो हालातों का फायदा उठाते हुए हर मैच में 20 विकेट निकालेंगे।" 

लय में है भारतीय टीम
अफ्रीका दौरे से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और टीम के दो खिलाड़ी भारत ए के साथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेल रहे थे। ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ी लय में हैं, जबकि अफ्रीका ने आखिरी टेस्ट जून के महीने में खेला था। पुजारा ने इस पर कहा कि भारत के पास तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय है और सपोर्ट स्टाफ की मदद से खिलाड़ी आसानी से खुद को तैयार कर सकेंगे। 
विज्ञापन


टीम की मदद करेगा बायो बबल
अफ्रीका में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बायो बबल में सख्ती की गई है। इस पर पुजारा ने कहा "कई बार बायो बबल टीम का माहौल बेहतर करने में आपकी मदद करता है। इसकी वजह से खिलाड़ी ज्यादा समय साथ में बिताते हैं। आप टीम रूम में ज्यादा रहते हैं, आप टीम के साथ ज्यादा डिनर करते हैं। इसलिए यह टीम का माहौल बेहतर करने में मदद करता है, लेकिन हां कई चुनौतियां भी हमारे सामने हैं। आपको बाहर जाने की इजाजत नहीं है। आप वह देश नहीं घूम सकते हैं। आपके ऊपर कई पाबंदियां हैं, लेकिन आपको क्रिकेट खेलने का मौका मिल रहा है और एक क्रिकेटर के रूप में यह सबसे जरूरी बात है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें