Johannesburg Sandton Weather Forecast, IND vs SA 3rd T20 2023: दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अगर अफ्रीकी टीम जोहानिसबर्ग में जीत जाती है या मैच रद्द हो जाता है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी। वहीं, भारतीय चाहेगी कि मैच पूरा हो। ऐसे में वह जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकती है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (14 दिसंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच डरबन में बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरा मुकाबला गकेबराह में दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था। उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अगर अफ्रीकी टीम जोहानिसबर्ग में जीत जाती है या मैच रद्द हो जाता है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगी। वहीं, भारतीय चाहेगी कि मैच पूरा हो। ऐसे में वह जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
दूसरे टी20 मैच में भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद बारिश के कारण भारतीय टीम की पारी के तीन गेंद नहीं फेंके गए। बारिश रुकने के बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने पांच विकेट पर सात गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। दोनों मुकाबलों में बारिश के होने के बाद अब फैंस को यह डर है कि कहीं तीसरे मैच में भी ऐसा न हो जाए।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक, जोहानिसबर्ग में दिन के दौरान बारिश की लगभग दो फीसदी संभावना है। बादल छाए रहने की संभावना 54 फीसदी है। रात के समय मौसम का पूर्वानुमान डराने वाला है। बारिश की संभावना अधिक है। 36 फीसदी अनुमान है कि रात में बारिश होगी। इस दौरान आसमान में ज्यादातर समय तक बादल छाए रह सकते हैं।
जोहानिसबर्ग के मौसम का पूर्वानुमान
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड
इस मैच को जीतने पर भारत 1-1 से सीरीज बराबर करने में कामयाब हो जाएगा। अगर उसके हिस्से में हार आई तो टी20 में आठ साल बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका अंतिम बार 2015-16 में भारत में हुई टी20 सीरीज 2-0 से जीता था। भारत अब तक द. अफ्रीका में एक भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं हारा है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक कुल आठ टी20 खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार मिली। वहीं, ओवरऑल दोनों टीमें 25 टी20 में आमने-सामने आई हैं। 13 मैच भारत ने और 11 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा दोनों के बीच तीन टी20 ऐसे रहे हैं जिनमें टॉस तक नहीं हो सका।