सूर्यकुमार हजार रन पूरे करने के साथ ही कोहली, रोहित, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंद के मामले में सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार ने कुल 573 गेंद खेलकर 174 के स्ट्राइक रेट से हजार रन पूरे किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे करने के लिए कुल 604 गेंदें खेली थीं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166 का रहा था। तीसरे नंबर पर 635 गेंद के साथ न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो हैं।
IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी के मैदान में घुसा सांप, डर गए खिलाड़ी और कुछ मिनटों के लिए रुका मैच, देखें PHOTOS
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने 18 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद केएल राहुल ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। सूर्यकुमार ने इसकी बराबरी की।
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक
| बैटर |
गेंद |
खिलाफ |
जगह, साल |
| युवराज सिंह |
12 |
इंग्लैंड |
डरबन, 2007 |
| केएल राहुल |
18 |
स्कॉटलैंड |
दुबई, 2021 |
| सूर्यकुमार यादव |
18 |
द.अफ्रीका |
गुवाहाटी, 2022 |
| गौतम गंभीर |
19 |
श्रीलंका |
नागपुर, 2009 |
| युवराज सिंह |
20 |
ऑस्ट्रेलिया |
डरबन, 2007 |
| युवराज सिंह |
20 |
श्रीलंका |
मोहाली, 2009 |
IND vs SA 2nd T20: अर्शदीप सिंह ने लुटा दिए 62 रन, बनाया खराब रिकॉर्ड, मिलर-डिकॉक ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा
सूर्यकुमार ने साल 2022 में अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 793 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार का नंबर आता है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी (देश) |
साल |
मैच |
रन |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) |
2021 |
29 |
1326 |
| बाबर आजम (PAK) |
2021 |
29 |
939 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) |
2022 |
22 |
793 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) |
2019 |
20 |
748 |
| केविन ओ'ब्रायन (IRE) |
2019 |
23 |
729 |
| मैक्स ओ'डॉड (NED) |
2019 |
24 |
702 |
| शिखर धवन (IND) |
2018 |
18 |
689 |
| मार्टिन गुप्टिल (NZ) |
2021 |
18 |
678 |
| विराट कोहली (INDIA) |
2016 |
15 |
641 |
| बेन कूपर (NED) |
2019 |
21 |
637 |
ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 50 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी (देश) |
साल |
मैच |
छक्के |
| सूर्यकुमार यादव (IND) |
2022 |
22 |
50 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) |
2021 |
29 |
42 |
| मार्टिन गुप्टिल (NZ) |
2021 |
18 |
41 |
| टीपी उरा (PNG) |
2022 |
12 |
39 |
| मोहम्मद वसीम (UAE) |
2019 |
13 |
38 |
दूसरे टी20 मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 277.27 का रहा। सूर्या ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 102 रन की साझेदारी निभाई। वह रन आउट हुए। वहीं, भारत ने 20 ओवर तीन विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। केएल राहुल ने 28 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। विराट कोहली 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और दिनेश कार्तिक सात गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...