फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Live Streaming: आज साढ़े आठ नहीं, इस समय शुरू होगा भारत-द. अफ्रीका T20, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Sun, 10 Nov 2024 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा

सार

India vs South Africa 2nd T20 Live Streaming, Telecast: प्रोटियाज के मैदान पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने सात मैच और दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (आज) को चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में होना है। टीम इंडिया ने डरबन में खेले गए पहले टी20 में 61 रन से जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 के बढ़त बनाई थी। अब भारतीय टीम की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 28 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 16 और दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। प्रोटियाज के मैदान पर दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने सात मैच और दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन


हम आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार यानी आठ नवंबर को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कब शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच रात 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 7 बजे होगा। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें