फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले युवी ने दी पाकिस्तान को चुनौती, अमेरिका के खिलाफ शिकस्त पर भी कसा तंज

Fri, 07 Jun 2024 03:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने पाकिस्तान को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी मुल्क के लिए भारत को हराना मुश्किल होगा। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान का पहला मैच था जिसमें उन्हें डेब्यूटेंट टीम ने हरा दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में शिकस्त दी थी। हालांकि, सीरीज पाकिस्तान की टीम 2-1 से जीतने में कामयाब रही थी। 

मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


पूर्व दिग्गज ने फखर जमां को ठहराया हार का जिम्मेदार
इस मैच के बाद अब युवराज सिंह ने फखर जमान की उस गलती को उजागर किया है जो कहीं न कहीं पाकिस्तान की हार का कारण बनी। युवराज सिंह ने कहा, "पहली बात जो मुझे यह नहीं समझ आई कि फखर जमां ने एक लेफ्ट ऑर्म पेसर के सामने स्ट्राइक क्यों नहीं ली जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं के गेंदबाजों को खेलना आसान होता है।"
  
युवी ने दी पाकिस्तान को चुनौती
इसके अलावा युवी ने अमेरिका की टीम की तारीफ की। उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल की उनके चतुर फैसलों के लिए सराहना की। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने इस दौरान पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा कि, "अब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है और उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग की जरूरत है। हालांकि, भारत की मजबूत शुरुआत के साथ, हमें हराना मुश्किल होगा!"

भारतीय टीम के हौसले बुलंद
भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजी क्रम को 96 रन पर ऑलआउट कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें