फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो पल जब भारत-पाकिस्तान मैचों में तल्ख हुआ माहौल

Sun, 18 Jun 2017 11:42 AM IST
amarujala.com, Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो तो फैन्स का उत्साह भी आसमान छूने लगता है। वजह ये है कि इस मैच में आपको क्रिकेट का टैलेंट तो नजर आता ही है, साथ ही दोनों टीमों के बीच एक खास तरह की तल्खी भी दिखती है। इन दिनों भले ही क्रिकेट की ये दुश्मनी कम दिखे लेकिन खेलते वक्त दोनों टीम के खिलाड़ी एक अतिरिक्त दबाव में रहते हैं। और ये तनाव जब चरम पर पहुंचता है तो बात आपा खोने तक आ पहुंचती है। अतीत में ऐसा कई बार हो चुका है।
विज्ञापन


 

एक ऐसा मैच था जिसे शायद दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स कभी नहीं भुला पाएंगे

- फोटो : bbc
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत-पाकिस्तान एक बार फिर रविवार को आमने-सामने हैं। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट के मैदान में खूब तकरारें हुईं और उनका जवाब कई दफा बल्ले या गेंद से दिया गया है और कुछ मौकों पर बात क्रिकेट से आगे निकल गई।
शारजाह, 1986
यह एक ऐसा मैच था जिसे शायद दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स कभी नहीं भुला पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीतने के लिए चार रनों की जरूरत थी।

ये हरकत मियांदाद को नागवार गुजरी और वो उन्हें चिढ़ाने के लिए उछल पड़े

जावेद मियांदाद - फोटो : bbc
भारत के चेतन शर्मा ने गेंद फेंकी और सामने क्रीज पर खड़े पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने उसे बाउंड्री के पार भेज दिया। मैच के बाद मियांदाद हीरो बन गए और चेतन शर्मा विलेन। शर्मा को भारत वापसी पर काफी आलोना भी झेलनी पड़ी।
सिडनी, 1992
पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद और आमिर सोहेल काफी बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे ने पीछे से कुछ बोलना शुरू किया। वो बीच-बीच में अपील कर रहे थे तो कूद भी रहे थे। मोरे की ये हरकत मियांदाद को नागवार गुजरी और वो उन्हें चिढ़ाने के लिए उछल पड़े। इस पर एक तरफ जहां मोरे और दूसरे लोगों की हंसी छूटी वहीं मियांदाद की ये हरकत हमेशा के लिए यादों में कैद हो गई। इसके बाद भी दोनों खिलाड़िय़ों के बीच कुछ तकरार हुई, जिसके बाद अंपायर ने बीच-बचाव किया।
बैंगलुरू, 1996
इस मैच में वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 287 रन बनाए।

2003 के आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की थी

- फोटो : bbc
पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की और उनकी तरफ से आमिर सोहेल जबरदस्त पारी खेल रहे थे। तभी मैच में वो मोड़ आया जिसने नतीजा उलट दिया। इस मौके पर भारत के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पाकिस्तान के आमिर सोहेल के बीच तकरार शुरू हुई। लगातार दो बाउंड्री लगाने के बाद सोहेल ने वेंकटेश की ओर इशारा किया जैसे ये कह रहे हों कि अगली गेंद भी सीमा पार पहुंचाएंगे। लेकिन अगली ही गेंद पर वेंकटेश ने सोहेल को क्लीन बोल्ड किया और पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया।
सेंचुरियन, 2003
साल 2003 के आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की।
 
विज्ञापन

तेंदुलकर ने खेली थी 75 गेंदों पर 98 रन की शानदार पारी

indvspak - फोटो : bbc
इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंदों पर 98 रन की शानदार पारी खेली थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन की परफॉर्मेंस पर असर डालने के लिए लगातार स्लेजिंग की। इस मौके पर उनके सामने वीरेंद्र सहवाग खड़े थे जिन्होंने अख्तर को जवाब देना शुरू किया।
लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे सचिन तेंदुलकर अपने बल्ले से बोलते रहे। शोएब की तेज रफ्तार गेंद आती और सचिन के बल्ले से टकराकर स्टैंड में पहुंच जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें