फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Video: भारत से मैच की इस तरह तैयारी कर रहा पाकिस्तानी बल्लेबाज, नेट्स पर लगा रहा 100-150 छक्के

Tue, 23 Aug 2022 04:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
आसिफ अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (28 अगस्त) को होना है। उससे पहले दोनों टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। पाकिस्तान के नए मैच फिनिशिर आसिफ अली इस मैच की तैयारी खास अंदाज में कर रहे हैं। उन्हें शाहिद अफरीदी की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। आसिफ ने बताया कि वह नेट्स पर 100-150 छक्के लगा रहे हैं।
विज्ञापन


आसिफ डेथ ओवरों (16 से 20 ओवर) में तेजी से बल्लेबाजी करते हैं। पाकिस्तानी टीम को लंबे समय से एक मैच फिनिशिर की तलाश थी। आसिफ ने उस कमी को पूरी की है। भारत के दो डेथ स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की अनुपस्थिति का फायदा वह उठा सकते हैं। आसिफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक वीडियो में बताया कि वह नेट्स में 100-150 छक्के लगाते हैं ताकि वह मैच में दबाव के समय लंबे शॉट लगा सके।

आसिफ ने क्या कहा?
आसिफ ने कहा, ''मैं अभ्यास में प्रतिदिन 100 से 150 छक्के लगाने की कोशिश करता हूं ताकि मैं एक मैच के दौरान कम से कम तीन से पांच छक्के लगा सकूं। जिस समय मैं बल्लेबाजी करने के लिए उतरता हूं, उस समय तेजी से रन बनाने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी यह 12 से 14 रन प्रति ओवर होता है। ऐसे में काफी दबाव होता है। ऐसी परिस्थितियों के लिए हम खुद को तैयार कर रहे हैं।''
विज्ञापन




एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें