'प्लीज अगला मैच बायकॉट करो'
वीडियो में पाकिस्तानी फैन कहता है, 'हमारी जो टीम है, ये तो अफगानिस्तान से नहीं जीत सकती है। हम बस अपील कर सकते हैं भारत से कि प्लीज अगले मैच को बॉयकॉट करें ताकि हमें दो अंक मिले और हम फाइनल में पहुंच सकें।' वहां मौजूद एक भारतीय फैन कहता है कि फाइनल में भी भारत ही मिलेगा। इस पर वह पाकिस्तानी फैन कहता है, 'खुशी तो लेंगे न फाइनल में पहुंचने का...बाद की बाद में देख लेंगे। प्लीज इंडिया...अगला मैच बॉयकॉट करें ताकि हमें दो अंक मिले।' इस अपील ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस को खूब हंसाया। लोग इस वीडियो पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं और इसे बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं।
आगे फिर भिड़ंत संभव
यह पिछले नौ टी20 मुकाबलों में आठवीं बार है जब भारत-पाकिस्तान भिड़ंत में चेज करने वाली टीम जीती है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में फिर से आमने-सामने आ सकती हैं। अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो खिताबी मुकाबले में भी भिड़ंत संभव है। मौजूदा हालात को देखते हुए अगली भिड़ंत और भी ज्यादा रोमांचक होने की संभावना है।