फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Video: मैदान कर्मियों ने जीता दिल; कभी फोम तो कभी पंखे से सुखाया मैदान, कुर्सियां भी पोंछी

Sun, 10 Sep 2023 09:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैदान कर्मियों ने मैदान सुखाने के लिए हर संभव प्रयास किया। भारी बारिश की वजह से मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए थे। उन्हें सुखाने के लिए फोम और पंखों का भी उपयोग किया गया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर चार मुकाबले में बारिश ने जमकर खलल डाला। भारी बारिश की वजह से मैच में सिर्फ 24.1 ओवर का खेल हो सका और अब रिजर्व डे पर इस मुकाबले का नतीजा आएगा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने शुरू किए और पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि, इसके बाद दोनों पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन






विराट कोहली और लोकेश राहुल ने साझेदारी बनाना शुरू किया और भारतीय टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन तभी बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। अंपायरों ने रात साढ़े आठ बजे तक इंतजार किया, लेकिन मैदान पूरी तरह से नहीं सूखा था। रात नौ बजे खेल शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन फिर बारिश शुरू हो गई और मैच रिजर्व डे में पहुंच गया। 



इस दौरान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के मैदान कर्मियों ने सभी का दिल जीत लिया। भारतीय पारी में 24.1 ओवर का खेल होने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जब तक खिलाड़ी मैदान से बाहर जाते और मैदान कर्मी पूरे मैदान को ढंक पाते, तब तक मैदान में काफी पानी गिर चुका था। पिच को समय रहते ढंक लिया गया था, लेकिन बाहरी मैदान के कई हिस्सों में पानी भर गया और वहां गीले गड्ढे बन गए। इन्हीं को सुखाने में काफी समय और मेहनत लगी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। रात साढ़े आठ बजे आई बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया और मैच रिजर्व डे पर पहुंच गया। 
विज्ञापन




मैदानकर्मियों ने मैदान के गीले हिस्सों को सुखाने के लिए जमकर मेहनत की। जब हल्की बारिश हो रही थी तो पूरा मैदान कवर से ढंका हुआ था और मैदानकर्मी थोड़े समय में हर कवर को मैदान से बाहर ले जाकर पानी गिरा रहे थे, ताकि मैदान ज्यादा गीला न हो। बारिश रुकने के बाद मैदान के गीले हिस्सों को सुखाने के लिए फोम और पंखों का भी उपयोग किया। कुछ मैदान कर्मी दर्शकों की कुर्सियां पोछते हुए भी देखे गए। मैदान के गीले हिस्सों में सूखी मिट्टी डाली गई और उस पर रोलर भी चलाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर मैदान कर्मियों की जमकर तारीफ हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें