सरफराज अहमद ने उड़ाईं आईसीसी के नियमों की धज्जियां
अंडर-19 विश्व कप के सुपर-सिक्स का मुकाबला बुलावायो में खेला गया। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद को डगआउट में बैठकर फोन चलाते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हैं। यूजर्स का कहना है कि पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आईसीसी के नियमों को ताख पर रखा है। अहमद की नापाक हरकत के लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।