13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
समीर मिन्हास ने 2012 के फाइनल में सामी असलम (134 रन) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। जैसे ही वे इस आंकड़े से आगे बढ़े, उनकी पारी इतिहास बन गई। इतना ही नहीं, वे अंडर-19 एशिया कप फाइनल में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। 150 रन के बाद भी मिन्हास का आक्रमण जारी रहा और वे तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, भारतीय गेंदबाज़ दीपेश देवेंद्र की गेंद पर एक मिसहिट के चलते उनका शानदार सफर 172 रन पर खत्म हुआ।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारियां
| खिलाड़ी |
टीम |
स्कोर |
विपक्षी टीम |
साल |
| समीर मिन्हास |
पाकिस्तान |
172 |
भारत |
2025 |
| सामी असलम |
पाकिस्तान |
134 |
भारत |
2012 |
| आशिकुर रहमान शिबली |
बांग्लादेश |
129 |
यूएई |
2023 |
| उन्मुक्त चंद |
भारत |
121 |
पाकिस्तान |
2012 |
| इकराम अली खिल |
अफगानिस्तान |
107* |
पाकिस्तान |
2017 |
सामी असलम से आगे निकले मिन्हास
फाइनल में ऐतिहासिक 172 रन की पारी खेलने के बाद अब मिन्हास ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। समीर मिन्हास ने 2025 संस्करण में 471 रन बनाए और पाकिस्तान के ही सामी असलम का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सामी असलम ने 2012 के एशिया कप में 461 रन बनाए थे, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर था। मिन्हास ने महज पांच पारियों में 471 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
अंडर-19 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
रन |
साल |
100/50 |
पारियां |
| समीर मिन्हास (पाकिस्तान) |
471 |
2025 |
2/1 |
5 |
| सामी असलम (पाकिस्तान) |
461 |
2012 |
2/2 |
5 |
| सामी असलम (पाकिस्तान) |
379 |
2013/14 |
2/2 |
5 |
| आशिकुर रहमान (बांग्लादेश) |
378 |
2023/24 |
2/2 |
5 |
| उन्मुक्त चंद (भारत) |
370 |
2012 |
2/0 |
5 |