फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'द वॉल' नहीं बनेंगे भारतीय खिलाड़ी, कोच राहुल द्रविड़ बोले- बाउंड्री के बाहर देखना चाहता हूं गेंद

Sun, 23 Oct 2022 12:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

द्रविड़ को क्रिकेट में 'द वॉल' कहा जाता है। वह मजबूत डिफेंस के लिए जान जाते थे, लेकिन टीम के मौजूदा खिलाड़ियों से उस तरह बल्लेबाजी करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। आईसीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा द्रविड़ ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (23 अक्तूबर) को टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होगा। मुकाबले से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह टीम के खिलाड़ियों से आक्रामक खेल की उम्मीद कर रहे हैं। वह खिलाड़ियों को 'द वॉल' बनते नहीं देखना चाहते और गेंद को ज्यादा से ज्यादा बार बाउंड्री के बाहर जाते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

द्रविड़ को क्रिकेट में 'द वॉल' कहा जाता है। वह मजबूत डिफेंस के लिए जान जाते थे, लेकिन टीम के मौजूदा खिलाड़ियों से उस तरह बल्लेबाजी करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। आईसीसी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा द्रविड़ ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा दो एशियाई दिग्गजों के बीच यह मैच खेल को मजेदार बनाता है। उन्हें यह भी लगता है कि कोई टीम अपने इतिहास या अतीत को ध्यान में रखकर मैच में नहीं जा सकती।

छोटे फॉर्मेट में कोचिंग देने में मजा आता है: द्रविड़
द्रविड़ ने कहा, "टी20 क्रिकेट में अंतर बहुत छोटा होता है। आप अतीत के बारे में सोचकर हर खेल में नहीं जा सकते। आप इससे आत्मविश्वास ले सकते हैं। यह पता होना चाहिए कि आप को कोई भी टीम हरा सकती है, इसलिए अपने खेल को शीर्ष पर रखना चाहिए।'' द्रविड़ ने यह कहा कि टीम मैच और टूर्नामेंट के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20: भारत के कप्तान कोच सब बदले तो पाकिस्तान में पांच बदलाव, जानें 2021 से कितनी बदलीं दोनों टीमें

 

टेस्ट और वनडे में अपना नाम बनाने वाले भारत के इस दिग्गज ने कहा कि उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में खिलाड़ियों को कोचिंग देने में मजा आता है। द्रविड़ ने कहा, "जिस तरह से अब खेल में डेटा और तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, आपको इसके साथ रहना होगा और एक ऐसा तरीका सुनिश्चित करना होगा जिससे आप अपने खिलाड़ियों को संदेश दे सकें। मैं वास्तव में इस प्रारूप में कोचिंग का आनंद लेता हूं। यह आपको चुनौती देता है, आपकी परीक्षा लेता है।''

एक साल बाद वर्ल्ड कप में दोनों आमने-सामने
दोनों टीमें एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। पिछली बार दुबई में पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: इस साल भारत ने पाकिस्तान से दोगुने से ज्यादा टी20 जीते, 15 ग्राफिक्स में महामुकाबले के रोचक आंकड़े
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।

रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें