वापसी पर चमक नहीं बिखेर सके बुमराह
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। बुमराह ने तीन ओवर ही में 34 रन लुटा दिए। भारत ने एशिया कप में सुपर चार के मैच के लिए बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी कराई थी, लेकिन वह इस मैच में महंगे रहे। बुमराह ने चार ओवर के अपने स्पैल में 45 रन दिए, जबकि उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह ने इस दौरान 11.20 की इकॉनोमी से रन लुटाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि सैम अयूब ने 21, मोहम्मद नवाज ने 21, फखर जमां ने 15 और हुसैन तलत ने 10 रन बनाए। वहीं, फहीम अशरफ 20 और कप्तान सलमान आगा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शिवम दुबे को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।