फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: सूर्यकुमार ने खोला अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी का राज, बोले- बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए...

Mon, 15 Sep 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह (अक्षर) काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसलिए वह अपना काम अच्छी तरह जानते हैं।'
विज्ञापन
सूर्यकुमार और अक्षर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद हरफनमौला अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने बाएं हाथ के इस स्पिनर की बायें हाथ के बल्लेबाजों से निपटने के लिए अभ्यास के दौरान किए गए अतिरिक्त प्रयास और बल्लेबाजी के प्रति उनकी स्पष्टता की भी सराहना की।
विज्ञापन


अक्षर ने कुलदीप यादव (18 रन देकर तीन विकेट) के साथ मिलकर भारत को सात विकेट से जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट लिए जिनमें खतरनाक फखर जमां का विकेट भी शामिल है जिनका बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

सूर्यकुमार और अक्षर - फोटो : ANI
सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि वह (अक्षर) काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसलिए वह अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। उनकी रणनीति पूरी तरह से स्पष्ट होती है।'

उन्होंने कहा, 'जब भी मैं उन्हें अभ्यास के दौरान देखता हूं, तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज़्यादा गेंदबाजी करते हैं क्योंकि यह एक उचित संयोजन है। आपको लगता है कि अगर कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज मैदान में आ रहा है, तो आप बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाजी नहीं करा सकते, लेकिन वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अधिक अभ्यास करते हैं। जब वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी करते हैं, तो उनकी अपनी योजनाएं होती हैं।'

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में अक्षर के महत्व पर भी जोर दिया और संकेत दिया कि उनका उसी तरह से उपयोग किया जाएगा जैसा कि रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में काफी सफलतापूर्वक किया था। सूर्यकुमार ने कहा, 'मैं उनकी स्पष्ट योजनाओं और उनकी बल्लेबाजी से वाकई बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि इसका फायदा उठाया जाएगा। जैसा कि आपने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा होगा, रोहित भाई और टीम प्रबंधन ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया। मुझे यकीन है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे।'

कुलदीप यादव ने मौजूदा टूर्नामेंट में एक और सफलता की कहानी गढ़ी है। उन्होंने दो मैचों में सात विकेट चटकाए और लगातार प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता। कप्तान उम्मीद के मुताबिक उनके अब तक के प्रदर्शन से खुश हैं। सूर्यकुमार ने कहा, 'मैं जानता हूं कि वह टेस्ट टीम हुए थे और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन वह अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे थे जिसका सबूत उन्होंने यहां दिया है।'
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारतीय कप्तान ने कहा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि तीनों स्पिनर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हार्दिक (पंड्या) और (जसप्रीत) बुमराह ने भी उनका अच्छा साथ दिया। मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें