फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'बाबर पर दबाव रहेगा, पाकिस्तान के खिलाफ भारत जीत का प्रबल दावेदार', PAK के पूर्व कप्तान का बयान

Thu, 06 Jun 2024 11:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

लतीफ ने कहा कि भारत के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम रविवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि टी20 विश्व कप में रविवार को होने वाले मैच में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा क्योंकि उसकी टीम अधिक संतुलित है। लतीफ ने इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर दबाव रहेगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हम सभी का ध्यान भारत के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच पर है। बाबर पर विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच के कारण दबाव में रहेगा।'

उन्होंने कहा, 'उन्हें दबाव झेलना सीखना होगा। उन्हें विराट और रोहित से सीखना चाहिए। वे जानते हैं कि खेल को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। बल्लेबाज के रूप में बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल है लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।'

लतीफ ने कहा कि भारत के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम रविवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा, 'कुलदीप यादव एक ऐसा खिलाड़ी है अगर वह फिट रहता है तो पूरे विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वह भारत के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज है और उन्होंने अच्छी सफलताएं भी हासिल की हैं। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए 9 जून को होने वाले मैच में भारत निश्चित तौर पर जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।'
विज्ञापन

लतीफ में इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान की तैयारी इस समय 2021 या 2022 जैसी नहीं है जब वह टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार टीम उतनी तैयार नहीं दिख रही है जितनी 2021 और 2022 में थी। वनडे विश्व कप में हार के बाद टीम को काफी नुकसान हुआ तथा कप्तान और चयन समिति को बदल दिया गया।' लतीफ ने कहा, 'टीम नहीं जानती कि उसकी तरफ से पारी का आगाज कौन करेंगे। अभी तक उसने जिस खिलाड़ी को भी सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया वह नाकाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें