प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों रद्द हुई?
शनिवार शाम पाकिस्तान टीम की ओर से किसी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन आखिरी समय में इसे रद्द कर दिया गया। इस बारे में जब नकवी से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'हम जल्द बात करेंगे।'
उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि शायद रविवार को भारत मैच से पहले पीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान टीम ने अपना ट्रेनिंग सेशन नियत समय पर जारी रखा और तीन घंटे तक अभ्यास किया। या फिर ये किसी और विवाद की हलचल है? ये तो शायद वक्त ही बताएगा।