फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान ने खोले पत्ते, भारत के खिलाफ महामुकाबले से 19 घंटे पहले कर दी प्लेइंग-11 की घोषणा, जानें

Sat, 02 Sep 2023 06:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ हुए मैच की अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में रखा है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में शनिवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। इस मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, मैच से लगभग 19 घंटे पहले ही पाकिस्तान ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। मैच भारतीय समयानुसार शनिवार दोपहर तीन बजे से खेला जाना है। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी ढाई बजे होगा। वहीं, पाकिस्तान टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ही प्लेइंग-11 का एलान कर दिया। आमतौर पर टॉस के समय प्लेइंग-11 की घोषणा की जाती है। भारत ने अब तक प्लेइंग-11 की घोषणा नहीं की है। रोहित शर्मा एंड कंपनी टॉस के समय ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ हुए मैच की अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में रखा है। इसके अलावा टीम की बैटिंग भी काफी मजबूत दिख रही है। फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान दिखेंगे। लोअर ऑर्डर में शादाब खान और मोहम्मद नवाज भी बैटिंग कर सकते हैं। पेस अटैक में नसीम के अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ नजर आएंगे।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ। 

वनडे में पाकिस्तान से छह साल से नहीं हारा भारत

भारत वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ छह साल से नहीं हारा है। उसे पिछली बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त मिली थी। उसके बाद भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को दो बार और विश्व कप 2019 में एक बार हराया है। पिछले 10 मुकाबलों की अगर बात करें तो भारत को सात में जीत मिली है। पाकिस्तान ने तीन मैचों को अपने नाम किया है। भारत वनडे एशिया कप में पाकिस्तान से पिछली बार 2014 में हारा था।

एशिया कप में 13 बार भिड़ चुके भारत-पाकिस्तान

वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 73 मैच अपने नाम किए हैं। भारत को 55 मुकाबलों में ही जीत मिली है। चार मैचों में कोई नतीजा नहीं आया।
विज्ञापन

एशिया कप के लिए दोनों टीमें
भारत:
 रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें