फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत की जीत और अभिषेक की तूफानी पारी नहीं देख पाए? कोई बात नहीं...यहां क्लिक कर देखें मैच के हाइलाइट्स

Mon, 22 Sep 2025 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

IND vs PAK Match Highlights: लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं, टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रैफरी के रूप में बरकरार रहे। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम की शीट पायक्रॉफ्ट को सौंपी जिन्होंने टॉस से पहले कप्तानों के साथ शीट का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके ) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से नाबाद 30 रन की उम्दा पारी खेली। 
विज्ञापन

फिर नो हैंडशेक...
पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ (26 रन पर दो विकेट) और फहीम अशरफ (31 रन पर एक विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं, टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रैफरी के रूप में बरकरार रहे। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम की शीट पायक्रॉफ्ट को सौंपी जिन्होंने टॉस से पहले कप्तानों के साथ शीट का आदान-प्रदान किया। अगर आप यह मुकाबला नहीं देख पाए तो कोई बात नहीं, हम आपको इसके हाइलाइट्स दिखा रहे हैं। एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने मैच के हाइलाइट का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है।

भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी
सूर्यकमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 58 रन की पारी की मदद से पांच विकेट पर 171 रन बनाए। फरहान ने सईम अयूब (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी की। मोहम्मद नवाज (21) और फहीम अशरफ (नाबाद 20) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या (29 रन पर एक विकेट) और कुलदीप यादव (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया। जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।

अभिषेक और गिल की तूफानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक और शुभमन ने तूफानी शुरुआती दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 69 रन जोड़े। अभिषेक ने शाहीन शाह अफरीदी की पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। गिल ने भी अगले ओवर में ऑफ स्पिनर सईम अयूब पर दो चौके मारे। अभिषेक नौ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब शाहीन की गेंद पर नवाज उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गिल ने इसी ओवर में दो चौके मारे।

अबरार की हुई जमकर धुनाई
अभिषेक ने लेग स्पिनर अबरार अहमद (42 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया और फिर राऊफ की गेंद पर दो रन के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। गिल ने छठे ओवर में अयूब पर दो चौके मारे, जबकि अभिषेक ने भी चौका जड़ा। अभिषेक ने अगले ओवर में अबरार पर दो छक्के मारे और इस दौरान लॉन्ग ऑन पर फखर जमां ने उनका कैच भी टपकाया। उन्होंने अयूब पर चौके के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

नौवें ओवर में स्कोर 100 रन के पार
अभिषेक और गिल ने सिर्फ नौवें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। तेज गेंदबाज फहीम ने गिल को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। हारिस राऊफ ने सूर्यकुमार यादव को थर्ड मैन पर अबरार के हाथों कैच कराके भारत को दूसरा झटका दिया। भारतीय कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए।

अभिषेक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हुए
अभिषेक ने फहीम पर दो चौकों के साथ दबाव कम किया। उन्होंने अबरार पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर ही राऊफ को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन हो गया। संजू सैमसन और वर्मा ने इसके बाद मोर्चा संभाला। सैमसन ने फहीम जबकि वर्मा ने शाहीन पर चौका जड़ा।
विज्ञापन

अंतिम तीन ओवर में चाहिए थे 19 रन
भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। अबरार के 16वें ओवर में सिर्फ पांच रन बने जबकि अगले ओवर में राऊफ ने सैमसन को बोल्ड कर दिया। हार्दिक पांड्या आते ही राऊफ पर चौका जड़ा। भारत को अंतिम तीन ओवर में 19 रन की जरूरत थी। वर्मा ने फहीम पर छक्के के बाद और शाहीन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें