फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हेडन की भविष्यवाणी सही साबित हुई, दो साल बाद शाहीन के खिलाफ फिर उसी तरह की गेंद पर आउट हुए रोहित

Sat, 02 Sep 2023 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने रोहित की कमजोरी उभर कर सामने आई। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई। हेडन ने रोहित को शाहीन के तीन ओवर्स खेलने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
शाहीन ने रोहित को आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला खेला गया। भारतीय टीम को शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती दो बड़े झटके दिए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली को पवेलियन भेजा। रोहित ठीक उसी तरह आउट हुए, जिस प्रकार वह 2021 टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए थे।
विज्ञापन


शाहीन ने इनस्विंग गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। शाहीन की इसी इनस्विंग पर 2021 टी20 विश्व कप में हिटमैन एल्बीडब्ल्यू आउट हुए थे। एक बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी उभर कर सामने आई। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई। हेडन ने रोहित को शाहीन के तीन ओवर्स खेलने की नसीहत दी थी।
Trending Videos

हेडन ने क्या नसीहत दी थी

हेडन ने रोहित शर्मा को नसीहत दी है - फोटो : सोशल मीडिया
पल्लेकल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नसीहत दी थी। हेडन ने कहा था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें। रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर एल्बीडब्ल्यू किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

हेडन का मानना था कि अफरीदी से निपटने का यही सही तरीका है। विशेषकर शाहीन के पहले तीन ओवर भारतीय बल्लेबाजी की दिशा तय करेंगे। अगर गेंद स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर सिर्फ खेलने पर और डिफेंस पर ध्यान दें। ऐसा ही हुआ शाहीन ने मैच के अपने तीसरे ओवर में रोहित को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया।

2021 में क्या हुआ था?



2021 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। शाहीन अफरीदी पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए। ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन ने इनस्विंग फेंकी और रोहित के पैड पर जाकर लगी। अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उस मैच में रोहित खाता नहीं खोल सके थे। 

2023 में क्या हुआ?


रोहित ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 15 रन जोड़े। उस 15 में से 11 रन रोहित के थे। वह दो चौके लगा चुके थे। इसके बाद पांचवें ओवर में बारिश के कारण मैच रुका। जब कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ तो पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने वही इनस्विंग गेंद फेंकी और रोहित पूरी तरह से चूक गए। बैट और पैड के बीच से निकलती हुई गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। वह क्लीन बोल्ड हुए। रोहित ने 22 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने रोहित की कमजोरी

2021 से लेकर अब तक रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए हैं। इस दौरान इस तरह के गेंदबाजों के सामने रोहित ने 147 गेंदें खेली हैं और 138 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने उनका औसत 23 का और स्ट्राइक रेट 93.87 का रहा है। इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने हिटमैन को छह बार आउट किया है। इसमें से चार बार वह शुरुआती पांच ओवर में आउट हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें