फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने नौवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, देशभर में जश्न का माहौल; देखें तस्वीरें

Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
भारत ने जीता एशिया कप 2025 खिताब - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए।
विज्ञापन

रिंकू-तिलक - फोटो : PTI
रिंकू ने लगाया जीत का चौका
भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे। भारत की पाकिस्तान पर इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा दी है।

भारत की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। यहां देखिये तस्वीरें...
 
विज्ञापन



फोटो क्रेडिट-पीटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें