फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: दो मैच...भारत के दो स्पिनर हैट्रिक से चूके, अक्षर पटेल और कुलदीप ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया कमाल

Sun, 23 Feb 2025 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इन दोनों ने आलोचकों को यह भी जवाब दिया कि क्यों चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने स्क्वॉड में पांच स्पिनर्स रखे थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, लेकिन वह हैट्रिक से चूक गए। यह चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरा मैच है जब कोई भारतीय गेंदबाज हैट्रिक से चूका हो। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल हैट्रिक से चूक गए थे। इसी के साथ इन दोनों ने आलोचकों को यह भी जवाब दिया कि क्यों चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने स्क्वॉड में पांच स्पिनर्स रखे थे।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर हैट्रिक से चूके थे
अक्षर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के पहले मैच में हैट्रिक से चूके थे। बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में अक्षर गेंदबाजी के लिए आए थे। यह उनका पहला ओवर था। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर बांग्लादेश को झटका दिया। उन्होंने तंजीद हसन को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मुशफिकुर रहीम को शिकार बनाया। रहीम खाता खोले बिना आउट हुए। अक्षर हैट्रिक से सिर्फ एक विकेट दूर थे। बाएं हाथ के गेंदबाज ने चौथी गेंद बाहर की तरफ डाली जिसपर जाकिर अली ने आगे बढ़कर इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधे फर्स्ट स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा की तरफ चली गई। हिटमैन ने इस कैच को लपकने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। उनकी इस गलती के कारण अक्षर तीसरा विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए।

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप हैट्रिक से चूके
पाकिस्तान की पारी के 43वें ओवर में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चला। उन्होंने ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने सलमान अली आगा को जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर शाहीन अफरीदी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। अगली गेंद पर नसीम शाह स्ट्राइक पर थे, लेकिन उन्होंने ऑफसाइड से बाहर की गेंद को ऑफ साइड पर टैप किया और कुलदीप को हैट्रिक नहीं लेने दिया।
विज्ञापन

पांच स्पिनर रखने पर उठे थे सवाल
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले चार स्पिनर्स चुने थे। फिर यशस्वी जायसवाल को बाहर कर वरुण चक्रवर्ती को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने निशाना साधा था। उनका मानना था कि दुबई में स्लो विकेट है और तेज गेंदबाज मददगार होंगे। भारत कभी चार स्पिनर्स के साथ नहीं खेलेगा। ऐसे में तेज गेंदबाजी का बैकअप होना चाहिए था। हालांकि, अब अक्षर, कुलदीप और जडेजा ने साबित किया है कि क्यों पांच स्पिनर्स को शामिल किया गया था। दुबई में गेंद काफी घूम रही है और स्पिनर्स मैच फंसाने में कामयाब रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में भी स्पिनर्स का कमाल देखने को मिला था। बांग्लादेशी स्पिनर्स ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें