फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत की बल्लेबाजी दमदार तो पाकिस्तान की गेंदबाजी है घातक, जानें दोनों टीमों की कमजोरी और मजबूती

Sat, 02 Sep 2023 11:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

IND vs PAK, Asia Cup 2023: बीते एक वर्ष में भारत और पाकिस्तान ने तीन मैच खेले हैं। ये सभी टी20 मैच हैं। भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। 2019 के वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम वनडे हुआ था, जिसमें भारत डकवर्थ लुइस से 89 रन से जीता था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में आज चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिल सकता। शनिवार को जब पल्लेकल के मैदान पर दोनों टीमें भिड़ेंगी, तो भारत चाहेगा कि वह पाकिस्तान को हराकर नया इतिहास गढ़े। एक बार फिर इस मुकाबले में भारत की अनुभवी बल्लेबाजी और पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी क्या-क्या है...
विज्ञापन
Trending Videos

भारत की ताकत

  • शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली, इनका बल्ला चला तो भारत को रनों की दिक्कत नहीं होगी।
  • बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम को बड़ा संतुलन प्रदान करते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ वह खतरा भी रहते हैं। पिछले तीन टी20 में वह पाकिस्तान के लिए मुसीबत रहे हैं।
  • भारत लंबे समय बाद अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण बुमराह, सिराज, शमी, हार्दिक, कुलदीप, जडेजा के साथ उतरेगा।

भारत की कमजोरी

  • रोहित शर्मा शुरुआत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की अंदर आती गेंद से दिक्कत में रहते हैं। शाहीन अफरीदी उन्हें टी20 विश्व कप में इस तरह आउट कर चुके हैं
  • शीर्ष की तरह भारत का मध्य क्रम उतना मजबूत नहीं है। सूर्यकुमार अगर खेलते हैं तो उन्हें टी20 की तरह वनडे में भी चमक दिखानी होगी।
  • बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा चोट के बाद पहली बार वनडे खेलते दिखेंगे। यहां उनकी फिटनेस की असली परख होगी।
  • शमी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से आराम कर रहे थे। काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी उनके लिए आसान नहीं होगा।

पाकिस्तान की ताकत

नसीम, शाहीन और हारिस - फोटो : सोशल मीडिया
  • शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के रूप में पाकिस्तान के पास बेहद खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण है। ये रंग में होने पर किसी भी टीम को बिखेर सकते हैं।
  • कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान के लिए वही भूमिका निभा रहे हैं जो भारत के लिए विराट कोहली निभाते आए हैं। वह अच्छी फॉर्म में हैं।
  • हार्दिक की तरह मोहम्मद नवाज और शादाब खान गेंद और बल्ले से उपयोगी योगदान देते हैं। नवाज भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

पाकिस्तान की कमजोरी

  • पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में नंबर एक जरूर है, लेकिन 2019 के विश्व कप के बाद से उसने भारत के 57 के मुकाबले 29 वनडे ही खेले हैं, वह भी दोयम दर्जे की टीमों के खिलाफ। इस प्रारूप में उसे अपने तेवर दिखाने बाकी हैं।
  • बाबर, रिजवान, इफ्तिखार के अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी, उसकी बल्लेबाजी कमजोर कड़ी है।
  • मध्यक्रम में अगहा सलमान, सउद शकील, उस्मान मीर जैसे बल्लेबाजों को ज्यादा अनुभव नहीं है।

बीते एक वर्ष में भारत और पाकिस्तान ने तीन मैच खेले हैं। ये सभी टी20 मैच हैं। भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। 2019 के वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम वनडे हुआ था, जिसमें भारत डकवर्थ लुइस से 89 रन से जीता था। 2018 में भारत और पाकिस्तान अंतिम बार वनडे एशिया कप में खेले थे, जहां दोनों मैच भारत ने जीता था।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
बीते एक वर्ष में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज (तीन टी20 मैच)
  • विराट कोहली: 35, 60, 82
  • रोहित शर्मा: 12, 28, 04
  • हार्दिक पांड्या: 33 नाबाद, 0, 40

बीते एक वर्ष में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज (तीन टी20 मैच)
  • मोहम्मद रिजवान: 43, 71, 04
  • बाबर आजम: 10, 14, 00
  • इफ्तिखार अहमद: 28, 2 नाबाद, 51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें