फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'हमारे कोर ग्रुप में...', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की

Thu, 06 Jun 2024 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

हार्दिक ने कहा- जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और आपको उसके कारण सफलता मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा यहां खेलना भी काफी रोमांचक है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण में काफी अनुभव और ईमानदारी है तथा उन्हें विश्वास है कि टी20 विश्व कप में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत ने बुधवार को आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।
विज्ञापन

हार्दिक ने कही यह बात

हार्दिक ने बीसीसीआई टीवी से कहा- हमें आज बताया गया कि हमारी टीम के पास कुल 892 टी20 मैच खेलने का अनुभव है जो बहुत अधिक है। हमारे गेंदबाजी कोर ग्रुप में काफी अनुभव और काफी ईमानदारी है। हमें आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विकेट से भी काफी मदद मिली।

सकारात्मक शुरुआत से खुश हैं हार्दिक

हार्दिक ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करके काफी खुश है। उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह से शुरुआत की है उससे हम बहुत खुश हैं। लय हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि एक बार टूर्नामेंट शुरू होने के बाद यह आगे बनी रहती है। जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और आपको उसके कारण सफलता मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा यहां खेलना भी काफी रोमांचक है।'

हार्दिक ने मेहनत पर दिया यह बयान

मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा की हार्दिक मैच में चार ओवर करने के लिए तैयार था तथा लगातार चोटों से परेशान रहे इस 30 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। हार्दिक ने कहा, 'जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं उनके लिए सब कुछ अनुकूल हो जाता है। खुद पर भरोसा रखना और अपनी क्षमता की पहचान करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप जानते हैं कि 30 वर्ष के हार्दिक का काम 60 वर्ष के हार्दिक से कहीं ज्यादा आसान है।'
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर हार्दिक का बयान

हार्दिक का ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच पर टिका है। हार्दिक ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बेहद रोमांचक होता है। इसमें बहुत सारा उत्साह और भावनाएं जुड़ी होती हैं। इसके साथ ही मुझे उम्मीद है कि हम अनुशासित होकर यह मैच खेलेंगे। उम्मीद है कि यह दिन हमारे लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें