फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haris Rauf: कभी कोहली ने छक्के जड़कर पलटा था मैच, अब तिलक-दुबे ने भी रऊफ को दिखाया आइना; महंगे साबित हुए हारिस

Mon, 29 Sep 2025 01:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में भारत अगर लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा तो इसके पीछे रऊफ की गेंदबाजी अहम रही क्योंकि अन्य पाकिस्तानी गेंदबाज की तुलना में वह ज्यादा महंगे रहे। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम के लिए रऊफ का गेंदबाजी करने आना वरदान की तरह है। टी20 विश्व कप 2022 में पहले विराट कोहली ने रऊफ पर छक्के लगाकर मैच का रुख पलट दिया था। अब एशिया कप के फाइनल में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने उनकी जमकर खबर ली और भारत को जीत दिलाने में सफल हुए। 
विज्ञापन

तिलक के दम पर जीता भारत
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

रऊफ के स्पैल से पलटा मैच का रुख
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने पहले संजू सैमसन और फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 83 रन था और टीम मुश्किल में दिख रही थी। अगला ओवर डालने के लिए रऊफ आए और दुबे ने चौके के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद तिलक ने रऊफ पर एक चौका और एक छक्का लगाकर उनके उस ओवर से कुल 17 रन निकाले जिससे भारत 100 रनों का आंकड़ा छूने में सफल रहा। 

रऊफ इसके बाद 18वां ओवर डालने आए और उस समय भारत का स्कोर चार विकेट पक 117 रन था। रऊफ का ये ओवर अच्छा जा रहा था, लेकिन दुबे ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और ओवर से कुल 13 रन जुटाए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और तिलक-दुबे के बीच साझेदारी टूट चूकी थी। पाकिस्तान के लिए रऊफ गेंदबाजी करने आए और तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर दो रन लिया, जबकि दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। तीसरी गेंद पर तिलक ने एक रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाया और टीम को जीत दिलाई। इस तरह रऊफ यहां भी विफल साबित हुए। भारत अगर लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा तो इसके पीछे रऊफ की गेंदबाजी अहम रही क्योंकि अन्य पाकिस्तानी गेंदबाज की तुलना में वह ज्यादा महंगे रहे। 

टी20 विश्व कप में कोहली ने रऊफ का तोड़ा था घमंड
ये पहली बार नहीं है जब रऊफ भारत के खिलाफ महंगे साबित हुए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में उनका घमंड तोड़ा था। मेलबर्न में खेले गए उस मैच में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 45 रन बनाए थे। आखिरी 10 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 116 रन चाहिए थे। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। भारत ने 11 से 15वें ओवर के बीच 55 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। 17वें ओवर तक दोनों संभल कर खेलते दिखे। 16वें और 17वें ओवर में कुल मिलाकर 12 रन बने। 
विज्ञापन

18वें ओवर में विराट ने गियर बदला। उन्होंने पहले शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। इसके बाद आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन बनाने थे। 19वें ओवर की पहली चार गेंदों पर सिर्फ तीन रन बने। पांचवीं गेंद पर कोहली स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी हारिस रऊफ कर रहे थे। रऊफ की शॉर्ट बॉल पर कोहली ने स्ट्रेट बाउंड्री के ऊपर से बेहतरीन छक्का लगाया। वहीं, रऊफ की आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइनल लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। इन दोनों छक्कों ने मैच का रुख बदल कर रख दिया और भारत मैच अपने नाम करने में सफल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें