फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Live Streaming: सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ाने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देख सकेंगे महामुकाबला

Sun, 23 Feb 2025 09:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

India vs Pakistan Match Live Streaming, Channel : भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत अगर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराने में सफल रहा तो सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IND vs PAK Match Live Streaming : रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। पाकिस्तान के लिए अब एक भी हार उसका आगे का सफर लगभग समाप्त कर सकती है, वहीं भारत अगर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराने में सफल रहा तो सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लेगा। 
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारत ने की थी जीत से शुरुआत
भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम प्रत्येक पहलू में फायदे की स्थिति में नजर आ रही है। उसकी टीम ने यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा लिया है, जबकि पाकिस्तान की टीम कराची में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद दुबई पहुंची है।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
भारत ने किया था अच्छा प्रदर्शन 
भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। भारतीय टीम हालांकि इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में बेहतर नजर आती है। पाकिस्तान के गेंदबाज पिछले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और भारतीय बल्लेबाज उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर शुरू से उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजी अच्छी नजर आती है। फिट होकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में पांच विकेट हासिल किए थे। उन्हें हर्षित राणा का भी अच्छा सहयोग मिला था।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 23 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें